चारावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाणन, तीन साल में मिलेंगे 9 लाख रुपए
गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा स्वास्थ्य केंद्र, हर साल 3 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारावास को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणन मिला है। एनक्यूएएस आकलन में निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने के बाद मंगलवार को इसका परिणाम जारी किया गया।
बीसीएमओ खेतड़ी डॉ. हरीश यादव ने बताया कि पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार तूनवाल के नेतृत्व में टीम ने एनक्यूएएस के निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया। इसके बाद गत माह टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का एनक्यूएएस आकलन किया था, जिसका परिणाम मंगलवार को जारी हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रमाणन के तहत भारत सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारावास को तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस तरह संस्थान को कुल 9 लाख रुपए मिलेंगे। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थान की गुणवत्ता में और सुधार के लिए किया जाएगा।
डॉ. यादव ने बताया कि इस उपलब्धि में जिला एवं ब्लॉक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के मार्गदर्शन और समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य केंद्र को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किया गया।
एनक्यूएएस परिणाम घोषित होने पर अस्पताल कर्मियों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार तूनवाल, राजबाला सीएचओ, सुनीता सीएचओ, संदीप सीएचओ, संध्या मलोवा नर्सिंग अधिकारी, जयप्रकाश फार्मासिस्ट, दीपक प्रयोगशाला तकनीशियन, बलकेश एएनएम, रमापति एएनएम, रीना एएनएम, सुनीता कंप्यूटर ऑपरेटर और संतोष सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2374785


