डूंडलोद सिद्धिविनायक धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:गणेश चतुर्थी पर महाआरती के साथ हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डूंडलोद सिद्धिविनायक धाम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान:गणेश चतुर्थी पर महाआरती के साथ हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
डूंडलोद : डूंडलोद के सिद्धिविनायक धाम में गणेश चतुर्थी पर दो दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम महाआरती के साथ समापन हुआ। मंदिर परिसर में कई तरह के धार्मिक और भक्ति कार्यक्रम हुए। इन आयोजनों में कलश यात्रा, गणेश जी का अभिषेक, गणेश प्रतिमा की खास सजावट, भजन संध्या और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल थे।
काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। उन्होंने गणेश जी के दर्शन किए और पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना की। आखिर में महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर के पुजारी शंकर लाल मिश्रा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और मेहमानों का धन्यवाद दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374799


