सुजानगढ़ में निर्दलीय लक्ष्मी लॉटरी से जीतीं:निर्वतमान सभापति के ससुर हारे, 3 दंपती बने पार्षद
सुजानगढ़ में निर्दलीय लक्ष्मी लॉटरी से जीतीं:निर्वतमान सभापति के ससुर हारे, 3 दंपती बने पार्षद
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगर परिषद के परिणाम 14 सितंबर को जारी हो चुके हैं। नगरपरिषद की 60 सीटों में से बीजेपी ने 31, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। शहर में चुनावी परिणाम बेहद रोचक रहे। दोनों ही पार्टियों के टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद हावी रहा। कहीं यह रणनीति सफल रही तो कहीं बुरी तरह फेल नजर आई।
चुनावी परिणाम तीन दंपती ने हासिल की जीत
कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 7 से अर्चना मारोठिया और वार्ड 9 से उनके पति अमित मारोठिया पार्षद चुने गए। अमित पिछले बोर्ड में उपसभापति रह चुके हैं। वार्ड 21 से जावेद खींची और वार्ड 10 में उनकी पत्नी रुबीना खातून निर्दलीय जीत हासिल की।


वहीं बीजेपी के टिकट पर वार्ड 35 से बाबूलाल कुलदीप और वार्ड 36 में पुष्पा कुलदीप ने जीत हासिल की। बाबूलाल पहले कांग्रेस में थे। वह दिवंगत कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के खास सहयोगी माने जाते थे।

सास-बहू और सगे भाई चुनाव हारे
नगरपरिषद के वार्ड 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली सुशीला और वार्ड 17 से कांग्रेस के टिकट पर भंवरी देवी चुनाव हार गईं। दोनों ही सास-बहू हैं। वहीं बीजेपी से वार्ड 8 से गोरधन लाल और वार्ड 9 से राजकुमार तंवर को हार का सामना करना पड़ा। दोनों सगे भाई हैं।


निर्दलीय लक्ष्मी प्रजापत को लॉटरी से मिली जीत, एक वोट से निवर्तमान सभापति के ससुर से जीते फारूक
नगर परिषद के वार्ड दो का फैसला लॉटरी से हुआ। बीजेपी से प्रत्याशी सोना प्रजापत भी संभावित सभापति दावेदारों की गिनती में मानी जा रही थी। सोना को 330 वोट मिले। निर्दलीय लक्ष्मी प्रजापत को भी बराबर 330 वोट मिले। लॉटरी से फैसला होने पर लक्ष्मी प्रजापत जीत गई।


हॉट सीट बनी वार्ड 26 में भाजपा के पुराने बुजुर्ग नेता बुद्धिप्रकाश सोनी तीन नंबर पर चले गए। वार्ड 40 में निर्दलीय फारूक भुट्टा एक वोट से चुनाव जीते। वार्ड 11 में कांग्रेस के दिग्गज सभापति नीलोफर गौरी के ससुर इदरीश गौरी को निर्दलीय एडवोकेट सलीम खान ने 900 से ज्यादा वोटों से हराकर इतिहास रच दिया।
अभिभाषक संघ ने किया स्वागत
वार्ड नं. 11 से एडवोकेट सलीम खान और वार्ड नं. 12 से इमरान छींपा के निकाय चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने पर अभिभाषक संघ ने मंगलवार को स्वागत किया। इस दौरान एडोवोकेट सुरेश शर्मा, निरंजन सोनी, प्रदीप कठातला, दशरथ सिंह, हरीश गुलेरिया, रजाक खान, तोलाराम गोदारा, हरीश पांडिया, रणजीत खान, बीरबल सारण, दिनेश दाधीच मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2374642


