सुजानगढ़ में दिव्यांगों के लिए 11वां निःशुल्क जयपुर फुट शिविर:अभी तक 182 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 20 सितंबर को मिलेंगे कृत्रिम अंग
सुजानगढ़ में दिव्यांगों के लिए 11वां निःशुल्क जयपुर फुट शिविर:अभी तक 182 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 20 सितंबर को मिलेंगे कृत्रिम अंग
सुजानगढ़ : मानव सेवा संस्थान, कोलकाता की सुजानगढ़ शाखा एवं लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल और महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में निःशक्तजनों की सहायता के लिए आयोजित 1वें निःशुल्क जयपुर फुट कैलिपर्स शिविर का मंगलवार को मानव सेवा संस्थान, लुहारागाड़ा में शुभारंभ हुआ।
समाजसेवी विद्याधर पारीक, एडवोकेट निरंजन सोनी, मानव सेवा संस्थान के सचिव माणक सर्राफ, लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विजन MJF लॉयन कमल तापड़िया, जोन चेयरपर्सन लॉयन प्रशांत पारीक, अध्यक्ष एडवोकेट लॉयन रजनीकांत सोनी, गजानंद जांगिड़ एवं डॉ. एस. प्रभाकर ने किया।
182 जरूरतमंदों का रजिस्ट्रेशन हो चुका
शिविर को लेकर क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांगजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुरुआत में 182 जरूरतमंदों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलिपर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। 15 से 20 सितम्बर तक रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे शिविर चलेगा। 20 सितंबर को 10:30 बजे कृत्रिम अंग वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के उपाध्यक्ष लॉयन अशोक जाजू, कोषाध्यक्ष लायन मुरली राठी, देवकृष्ण मालपानी, संजय गोयल, विनोद शर्मा, कैलाश तंवर, रुपेश शर्मा, राजेश सारड़ा, सुनीता तापड़िया, सुनीता रावतानी सहित मानव सेवा संस्थान के कपिल माटा, मंगलाराम, वार्डन उम्मेद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन कमल तापड़िया कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374690


