खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मां-बेटा और बहू जीते:पति-पत्नी भी पार्षद बने; निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी बचाई सीट
खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मां-बेटा और बहू जीते:पति-पत्नी भी पार्षद बने; निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी बचाई सीट
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव के नतीजे इस बार कई मायनों में दिलचस्प रहे हैं। चुनाव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है। वहीं, पति-पत्नी की जोड़ी भी अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतकर पार्षद बनी है। निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी दोबारा पार्षद का चुनाव जीता है।
मा-बेटा और बहू पार्षद बने
नगरपालिका के वार्ड 12 से पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह के बेटे पारस वर्मा ने 18 वोट से जीत हासिल की। वार्ड 13 से उमराव सिंह की पुत्रवधू किरण बाला ने 37 वोट से चुनाव जीता। इसके अलावा, वार्ड 15 से उनकी पत्नी पुष्पा ने भी 37 वोट से जीत दर्ज की। इस तरह एक ही परिवार से मां, बेटा और पुत्रवधू तीन अलग-अलग वार्डों से पार्षद बने हैं।
पति-पत्नी ने जीता चुनाव
इसी तरह वार्ड 3 से बुलाराम ने 55 वोट से चुनाव जीता। उनकी पत्नी सुमित्रा ने वार्ड 24 से 77 वोट से जीत हासिल की। पति-पत्नी के अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। निवर्तमान चेयरमैन गीता सैनी ने भी 178 वोट से दोबारा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है। खेतड़ी नगरपालिका में यह सबसे बड़ी जीत रही। सबसे कम अंतर से जीत वार्ड 17 से राहुल सैनी की हुई, जो 12 वोट से दोबारा पार्षद बने।
भाजपा के 8, कांग्रेस के 4 प्रत्याशी जीते
खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा ने 24 और कांग्रेस ने 20 प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से भाजपा के 8 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी ही जीत पाए। वहीं, 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। नगरपालिका के तीन वार्डों में भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वार्ड 2 में भाजपा की सीता को दो, वार्ड 5 में भाजपा के नरेंद्र को सात और वार्ड 12 में भाजपा के मदनलाल को सिर्फ चार वोट मिले। वार्ड 23 में कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह को 13 वोट मिले, जबकि कुल 53 वोट नोटा को डाले गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374493

