चूरू में भाजपा को बहुमत से एक सीट कम मिली:60 वार्डों में भाजपा को 30, कांग्रेस 24 और छह निर्दलीय जीते
चूरू में भाजपा को बहुमत से एक सीट कम मिली:60 वार्डों में भाजपा को 30, कांग्रेस 24 और छह निर्दलीय जीते
चूरू : निकाय चुनाव में चूरू में भाजपा को बहुत से एक सीट कम मिली है। यहां 60 वार्डों में भाजपा को 30, कांग्रेस को 24 और छह वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। ऐसे में अब निर्दलीयों के हाथ में सत्ता की चाबी होगी।
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने अपने वार्ड में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। जीते हुए पार्टी के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। इससे पहले सुबह आठ बजे केन्द्रीय विद्यालय में मतगणना शुरू हुई। सुबह साढ़े 11 बजे तक चूरू के 60 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई।
शहर के वार्ड 50 की ईवीएम में तकनीकी खराबी होने के कारण कुछ समय उसका रिजल्ट रूका रहा। मगर बाद में उस वार्ड का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया। चूरू शहर के कुल 96 हजार 790 मतदाताओं में से 70 हजार 469 मतदाताओं ने वोट डाले थे। कुल 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ।, जबकि 2019 के चुनावों में यह मतदान प्रतिशत 74.30 प्रतिशत था।
राजलेसर नगर पालिका में किसी को बहुमत नहीं
राजलदेसर नगरपालिका चुनाव में इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजलदेसर नगरपालिका में 35 वार्ड हैं। यहां 14 वार्ड में भाजपा, 14 वार्ड में कांग्रेस, पांच वार्ड में निर्दलीय और दो वार्ड में आरएलपी के उम्मीदवार जीते हैं। गौरतलब है कि आरएलपी के द्वारा पहली बार निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे गए थे। दो वार्डो में आरएलपी ने जीत दर्ज की है।
रतननगर में भाजपा का सफाया, 20 में 14 वार्ड में जीती कांग्रेस
निकाय चुनाव में रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस ने भाजपा का सफाया कर दिया हैं। यहां 20 वार्ड में 14 वार्ड में कांग्रेस, 2 वार्ड में भाजपा और 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। रतननगर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल चुका है।
रतनगढ़ में निर्दलीय साबित होंगे किंगमेकर
रतनगढ़ नगर पालिका में 45 वार्ड में भाजपा को 21, कांग्रेस को 16 और 8 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। यहां अब नगरपालिका के बोर्ड के गठन में निर्दलीय प्रत्याशियों की अहम भूमिका रहेगी। वे किंगमेकर साबित होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372619


