रींगस में चुनाव परिणाम जारी, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर:निर्दलीय के 19 प्रत्याशी जीते, भाजपा को 11 वार्डों में जीत मिली
रींगस में चुनाव परिणाम जारी, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर:निर्दलीय के 19 प्रत्याशी जीते, भाजपा को 11 वार्डों में जीत मिली
रींगस : रींगस में शहरी सरकार के लिए 35 वार्डों का परिणाम जारी हो चुका है। यहां किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकडा पार नहीं किया है। यहां सबसे ज्यादा वार्डों में जीत निर्दलीय प्रत्याशियों की हुई है, जहां 19 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। भाजपा को यहां पर 11 वार्डों में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 5 वार्डों में जीत हासिल कर सकी।
यहां पर अब निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर बनेंगे। रींगस में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 85.70 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था।
खाटूश्यामजी नगर पालिका में फंसा त्रिशंकु मुकाबला
बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी नगर पालिका चुनाव के सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां की चुनावी तस्वीर पूरी तरह त्रिशंकु रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही मुख्य दलों को 8-8 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 1 सीट पर बाजी मारी है और 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
खाटूश्यामजी नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत के लिए 11 सीटों के आंकड़े की जरूरत है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इससे दूर रह गए हैं। ऐसे में अब नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका पूरा दारोमदार 3 निर्दलीय पार्षदों और 1 RLP पार्षद के रुख पर टिक गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372857


