[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, 20 में से 9 वार्डों पर कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, 20 में से 9 वार्डों पर कब्जा

कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 3 सीटें; वार्ड 1 में 4 और वार्ड 12 में 5 मतों से हुआ फैसला, मैना राठौड़ को सबसे अधिक 259 मत

बुहाना : नगर पालिका चुनाव के 20 वार्डों के परिणाम में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिलीं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से अब नगर पालिका के बोर्ड गठन का गणित निर्दलीय पार्षदों के रुख पर निर्भर रहेगा।

चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड 3 में कांग्रेस के मुकेश कुमार ने दर्ज की। उन्होंने 205 मत प्राप्त कर निर्दलीय सुभाष को 93 मतों से हराया। वहीं सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड वार्ड 11 की भाजपा प्रत्याशी मैना राठौड़ के नाम रहा। उन्हें 259 मत मिले और उन्होंने कांग्रेस की सोनू कंवर को 72 मतों से पराजित किया।

सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 1 में रहा, जहां कांग्रेस के सचिन कुमार जांगिड़ ने निर्दलीय मोहम्मद शरीफ को महज 4 मतों से हराया। सचिन कुमार को 151 और मोहम्मद शरीफ को 147 मत मिले। वार्ड 12 में भाजपा की नीलम ने निर्दलीय सोनम कंवर को केवल 5 मतों से पराजित किया। वार्ड 10 में भी भाजपा के घीसाराम ने कांग्रेस के विजेश कुमार को 10 मतों से हराकर करीबी जीत दर्ज की।

भाजपा ने वार्ड 4, 6, 10, 11, 12, 15, 16, 17 और 19 में जीत हासिल की। कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 3, 5, 7, 8, 9 और 13 में कब्जा जमाया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड 14, 18 और 20 में जीत दर्ज की।

निर्दलीयों के हाथ में बोर्ड की चाबी

20 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत के लिए 11 पार्षदों की जरूरत होगी। भाजपा के पास 9 और कांग्रेस के पास 8 सीटें हैं, जबकि निर्दलीयों के खाते में 3 सीटें हैं। भाजपा को बहुमत के लिए 2 और कांग्रेस को 3 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में तीनों निर्दलीय पार्षद बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles