जाखल में भाजपा का दबदबा, 20 में से 15 वार्डों पर कब्जा
कांग्रेस को 4 और निर्दलीय को 1 सीट; वार्ड 7 में कांग्रेस की निकिता झाझड़िया ने महज 2 मतों से दर्ज की रोमांचक जीत
जाखल : नगर पालिका चुनाव के 20 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 4 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक सीट मिली। भाजपा ने दो-तिहाई से अधिक वार्डों में जीत हासिल कर नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत कायम किया है।
भाजपा की हिना कोसर ने वार्ड 1 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 385 मत हासिल कर कांग्रेस की सुनिता को 352 मतों के विशाल अंतर से हराया। वार्ड 17 में भाजपा की ओम कंवर ने कांग्रेस की कमला कुमारी बोयल को 182 मतों से, जबकि वार्ड 2 में भगवान सिंह ने कांग्रेस के मुकेश कुमार को 167 मतों से पराजित किया।
चुनाव का सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 7 में हुआ। यहां कांग्रेस की निकिता झाझड़िया ने 76 मत हासिल कर भाजपा की संतोष देवी को महज 2 मतों से हराया। संतोष देवी को 74 मत मिले। कांग्रेस ने इसके अलावा वार्ड 13 में निर्मला देवी, वार्ड 14 में मनोज कुमार और वार्ड 15 में कृष्णा देवी के रूप में जीत दर्ज की।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड 18 से राहुल कुमार विजयी रहे। उन्होंने 134 मत हासिल कर भाजपा के रवीन्द्र सिंह शेखावत को 22 मतों से हराया। भाजपा ने वार्ड 5 में सुभीता कुमारी, वार्ड 6 में सुरेश कुमार, वार्ड 11 में शैलेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड 16 में लीलाधर और वार्ड 20 में खुर्शीदा बानो सहित कुल 15 वार्डों में जीत दर्ज की।
भाजपा का बोर्ड बनना तय
20 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत के लिए 11 पार्षदों की जरूरत है। भाजपा के पास 15 पार्षद होने के कारण बोर्ड गठन के लिए उसे किसी अन्य दल या निर्दलीय के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी। परिणामों के आधार पर जाखल नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372528


