विद्याविहार में निर्दलीयों की आंधी, 25 में से 21 वार्डों पर कब्जा
भाजपा को सिर्फ 4 सीटें; वार्ड 4 में बराबर मतों के बाद आनन्द विजयी, सुरेन्द्र बेनीवाल की 231 मतों से सबसे बड़ी जीत
पिलानी : नगर पालिका चुनाव में मतदाताओं ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों पर जमकर भरोसा जताया। 25 वार्डों के घोषित परिणामों में 21 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि भाजपा को केवल 4 सीटों पर सफलता मिली। किसी भी राजनीतिक दल का यहां सीधा दबदबा नहीं रहा और निर्दलीय पार्षदों ने लगभग पूरे बोर्ड पर कब्जा जमा लिया।
चुनाव में सबसे अधिक मत पाने और सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वार्ड 16 के निर्दलीय सुरेन्द्र बेनीवाल के नाम रहा। उन्होंने 312 मत प्राप्त कर निर्दलीय ललित सिंह को 231 मतों के भारी अंतर से हराया। वार्ड 13 में भाजपा के हर्षवर्धन शेखावत ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 255 मत हासिल किए और निर्दलीय ओमप्रकाश को 206 मतों से पराजित किया।
वार्ड 4 का परिणाम बेहद रोचक रहा। यहां निर्दलीय आनन्द और अनिल कुमार को 227-227 मत मिले। मत बराबर रहने के बाद निर्धारित निर्णय प्रक्रिया में आनन्द को विजेता घोषित किया गया। वार्ड 6 में निर्दलीय दीप्ती सिंह ने भाजपा की सुशीला कंवर को महज 3 मतों से हराया, जबकि वार्ड 2 में राजेश कुमारी ने गीता को केवल 5 मतों से शिकस्त दी।
भाजपा ने वार्ड 9 में सिकन्दर, वार्ड 11 में सरोज कुमारी, वार्ड 12 में रश्मि सोनी और वार्ड 13 में हर्षवर्धन शेखावत के रूप में चार सीटें जीतीं। इसके अलावा वार्ड 24 में निर्दलीय प्रदीप कुमार झाझड़िया ने भाजपा के अशोक सैनी को 170 मतों से हराया, जबकि वार्ड 25 में निर्दलीय कमला ने 128 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
बोर्ड गठन में निर्दलीयों का एकतरफा दबदबा
25 सदस्यीय नगर पालिका में निर्दलीयों के 21 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के पास केवल 4 सीटें हैं। बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत होगी, जबकि निर्दलीय इस आंकड़े से काफी आगे हैं। ऐसे में विद्याविहार नगर पालिका में बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद का फैसला पूरी तरह निर्दलीय पार्षदों के बीच बनने वाले आपसी समीकरणों पर निर्भर करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372528


