[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में कांग्रेस और निर्दलीयों का बराबर दबदबा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में कांग्रेस और निर्दलीयों का बराबर दबदबा

25 वार्डों में कांग्रेस और निर्दलीयों ने 10-10 सीटें जीतीं, भाजपा को 5 वार्डों में सफलता

मुकुंदगढ़ : नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। मतदाताओं ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10-10 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 5 सीटों पर सफलता मिली। ऐसे में पालिका बोर्ड के गठन और अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत वार्ड 11 में अशोक कुमार बेरवाल ने दर्ज की। उन्होंने 409 मत प्राप्त कर निर्दलीय रतन लाल को 297 मतों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड 14 में कांग्रेस के आरिफ हुसैन ने निर्दलीय इमरान को 200 मतों से, जबकि वार्ड 6 में इकबाल कुरैशी ने निर्दलीय मूलचंद को 143 मतों से पराजित किया।

निर्दलीयों में वार्ड 1 के दिलीप कुमार मीणा ने कांग्रेस के राजकुमार को 182 मतों से हराया। वार्ड 23 में निर्दलीय संजू ने 398 मत हासिल कर निर्दलीय मीरा देवी को 101 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 7 में उमराव देवी ने कांग्रेस की सीमा चेजारा को 95 मतों से हराया।

भाजपा की ओर से वार्ड 8 में अजय, वार्ड 10 में वसीम कुरैशी, वार्ड 12 में मीरा देवी वर्मा, वार्ड 20 में निर्मला देवी और वार्ड 22 में राजेंद्र विजयी रहे।

अध्यक्ष पद का गणित निर्दलीयों पर टिका

25 सदस्यीय बोर्ड में बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत होगी। कांग्रेस और निर्दलीयों के पास 10-10 तथा भाजपा के पास 5 सीटें हैं। ऐसे में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद जिस खेमे के साथ जाएंगे, उसी के पक्ष में बोर्ड गठन का गणित बन सकता है।

Related Articles