सीएमएचओ ने सीएचसी सिंघाना का किया औचक निरीक्षण
साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश
झुंझुनूं : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघाना का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा एवं जांच सुविधाओं तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निर्धारित पोशाक में नहीं मिले कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित पोशाक पहनने के निर्देश दिए।
डॉ. गुर्जर ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने और मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन सर्वे, एंटी लार्वा गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित करने तथा पर्याप्त मात्रा में एमएलओ उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक दवाओं और जांच सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने प्रयोगशाला का निरीक्षण कर जांच व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा हब एंड स्पोक व्यवस्था के तहत होने वाली जांचों की रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए तैयार योजना की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर मरीजों से चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डॉ. गुर्जर ने कहा कि मरीजों को समय पर सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372396


