[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ बस स्टैंड पर सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला:दुकानों की तरफ जा रहे थे, पीछे से आया उठाकर सड़क पर पटक दिया; गंभीर घायल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ बस स्टैंड पर सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला:दुकानों की तरफ जा रहे थे, पीछे से आया उठाकर सड़क पर पटक दिया; गंभीर घायल

राजगढ़ बस स्टैंड पर सांड ने बुजुर्ग पर किया हमला:दुकानों की तरफ जा रहे थे, पीछे से आया उठाकर सड़क पर पटक दिया; गंभीर घायल

राजगढ़ : राजगढ़ बस स्टैंड पर एक बेसहारा सांड ने बुजुर्ग भगवान सिंह उर्फ भानी ठेकेदार पर हमला कर दिया। भगवान सिंह कालरी निवासी हैं और अपनी दुकानों पर जा रहे थे, तभी सांड ने उन्हें पीछे से उठाकर सड़क पर फेंक दिया। इस हमले में भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मिठाई की दुकान वाले होशियार सिंह ने उनके परिवार को सूचना दी। उन्हें तुरंत कस्बे के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

राजगढ़ में बेसहारा पशुओं के हमले की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। डॉ. नोरंग, डॉ. जय कुमार और यूनस खोखर सहित कई लोगों की इन हमलों से मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए नरेश कुमार सहित अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सोनी सहित कई लोगों ने बताया कि इन हमलों में कई जानें जा चुकी हैं और अनेक लोग गंभीर घायल हुए हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles