[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोषाणी में सीसी सड़क, नाला और यात्री स्टैंड का लोकार्पण:विधायक डोटासरा बोले- पांच सालों में क्षेत्र में विकास के नए काम हुए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

पोषाणी में सीसी सड़क, नाला और यात्री स्टैंड का लोकार्पण:विधायक डोटासरा बोले- पांच सालों में क्षेत्र में विकास के नए काम हुए

पोषाणी में सीसी सड़क, नाला और यात्री स्टैंड का लोकार्पण:विधायक डोटासरा बोले- पांच सालों में क्षेत्र में विकास के नए काम हुए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खींवासर के ग्राम पोषाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा तथा सीकर सांसद अमराराम शामिल हुए।

सीसी सड़क, नाला, यात्री स्टैंड का लोकार्पण किया

समारोह के दौरान अतिथियों ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सीसी सड़क और नाला निर्माण, फगेड़ियों की ढाणी में विधायक कोष से बना यात्री स्टैंड और मोक्षधाम पोषाणी में चारदीवारी शामिल है। इसके अलावा पोषाणी से रामचंद्र का बास तक 3 किलोमीटर सड़क और पोषाणी से सुजान सिंह व लक्ष्मण राम की ढाणी की ओर 1.5 किलोमीटर लंबी नई सड़क का भी लोकार्पण हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में विकास के नए काम हुए हैं। उन्होंने आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का भरोसा दिया।

ग्राम पोषाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ।
ग्राम पोषाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ।

अंबेडकर भवन, हाई मास्ट लाइट की मांग

कार्यक्रम के दौरान गोगावीर सेवा समिति, अंबेडकर सेवा समिति और शिवधाम सेवा समिति के युवाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। युवाओं ने क्षेत्र में अंबेडकर भवन, हाई मास्ट लाइट, लाइब्रेरी और खेल मैदान को मजबूत करने व विकास की मांग रखी। डोटासरा ने इन मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विधायक मद और अन्य योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ के निवर्तमान प्रधान मदन लाल सेवदा, नगरपालिका के निवर्तमान चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, ग्राम पंचायत खींवासर की प्रशासक बिमला देवी चलका, शिवचंद फगेड़िया, दिनेश फगेड़िया, धर्मपाल फगेड़िया, परमेश्वर शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।समारोह में ग्रामीणों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

देखें लोकार्पण समारोह से जुड़े PHOTOS

ग्रामीणों ने विधायक गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया।
ग्रामीणों ने विधायक गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया।
ग्राम पोषाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ।
ग्राम पोषाणी स्थित खेल मैदान में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ।
खेल मैदान में मंच पर उपस्थित अतिथि।
खेल मैदान में मंच पर उपस्थित अतिथि।
विधायक के साथ स्थानीय महिलाएं।
विधायक के साथ स्थानीय महिलाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद लोग।
शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद लोग।

Related Articles