चूरू से उमराह यात्रा पर गया दल मक्का-मदीना पहुंचा
काबा की जियारत कर यात्रियों ने देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए की दुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से उमराह यात्रा के लिए रवाना हुआ चूरू एवं सुजानगढ़ के यात्रियों का दल सऊदी अरब पहुंच गया। यात्रियों ने मक्का-मदीना पहुंचकर काबा की जियारत की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआएं कीं। दल में चूरू से डॉ. कादिर हुसैन, रमजान खान दौलतखानी सहित यात्री शामिल हैं।
यात्रा के दौरान यात्री उमराह की धार्मिक रस्में पूरी करेंगे। इनमें एहराम बांधना, काबा के सात चक्कर लगाना, सफा और मरवा के बीच सात चक्कर लगाना तथा बाल मुंडवाना शामिल है। इसके अलावा जबल-ए-नूर सहित अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की जियारत भी की जाएगी।
यात्रियों का मक्का के साथ मदीना में भी ठहरने का कार्यक्रम है। मदीना में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की मस्जिद एवं रौजा मुबारक तथा हजरत अबू बकर सिद्दीक और हजरत उमर फारूक के रौजा मुबारक की जियारत की जाएगी। दल करीब 16 दिन तक सऊदी अरब में रहकर धार्मिक यात्रा पूरी करेगा।
यात्रा की रवानगी के अवसर पर एडवोकेट इब्राहिम खान दौलतखानी, हाजी बदरूद्दीन उर्फ बदरी खान, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक अयाज मोहम्मद खान, अब्दुल हमीद दौलतखानी, रजाक मोहम्मद दौलतखानी, गनी खान दौलतखानी, सूबेदार निसार अहमद, इमरान गौरी, कुसी मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद सलीम कुरैशी, इंजीनियर मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अली कुरैशी, मोहम्मद इकबाल कुरैशी सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370893


