[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल स्मृति स्मारक का कलवा में लोकार्पण:द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल स्मृति स्मारक का कलवा में लोकार्पण:द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल स्मृति स्मारक का कलवा में लोकार्पण:द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

चिड़ावा : पूर्व राज्य मंत्री काका सुंदरलाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को कलवा गांव में श्रद्धांजलि सभा हुई। यह कार्यक्रम सरस्वती फार्म हाउस में आयोजित किया गया। इस दौरान ‘सुंदरलाल स्मृति स्मारक’ का लोकार्पण भी किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में नए बने सुंदरलाल स्मृति स्मारक का अनावरण किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के जनसेवा और विकास कार्यों को याद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर और जिला महामंत्री सतीश गजराज समेत कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत समिति सदस्य नीतिराज सिंह (इस्माइलपुर) ने भी समारोह में हिस्सा लिया और काका सुंदरलाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक सांस्कृतिक संध्या भी हुई। इसमें कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दीं।

Related Articles