[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला सार्वजनिक अस्पताल में हर रविवार हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला सार्वजनिक अस्पताल में हर रविवार हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं

डीएम कार्डियोलॉजी में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. मुकेश महला देंगे परामर्श, 2डी इको व टीएमटी जांच की सुविधा

पिलानी : शेखावाटी के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल बिरला सार्वजनिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू की गई हैं। डीएम कार्डियोलॉजी में स्वर्ण पदक प्राप्त डॉ. मुकेश महला अब प्रत्येक रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में मरीजों को सेवाएं देंगे।

डॉ. मुकेश महला ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस तथा अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से डीएम कार्डियोलॉजी की पढ़ाई की है। उन्होंने डीएम में स्वर्ण पदक हासिल किया है। डॉ. महला दिल्ली स्थित एम्स में भी सेवाएं दे चुके हैं।

अस्पताल में अब मरीजों को हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ परामर्श के साथ 2डी इको, टीएमटी और आवश्यक हृदय संबंधी जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे पिलानी और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह के लिए जयपुर जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी।

बिरला सार्वजनिक अस्पताल में डॉ. मुकेश महला का स्वागत करते हुए जनसेवक डॉ. मधुसूदन मालानी ने कहा कि अस्पताल पिलानी और आसपास के लोगों को किफायती एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हृदय रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. जैन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles