[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रार्थना सभा बने संस्कारों का मंच, विद्यालय बने तीर्थ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रार्थना सभा बने संस्कारों का मंच, विद्यालय बने तीर्थ

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना पर मंथन

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, जिला सीकर के तत्वावधान में रविवार को भरतराज पीजी कॉलेज, पलसाना में ‘प्रार्थना सभा व हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न खंडों से संगठन पदाधिकारियों, प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ एवं अभियान के संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वां ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजक सुशीला कस्वां और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष नरपतसिंह रहे। मुख्य वक्ता नीतू शर्मा ने कहा कि प्रार्थना सभा केवल दैनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभावना और चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम है। विद्यालयों में ज्ञान के साथ जीवन मूल्यों का संचार होने पर वे समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बन सकते हैं।

‘हमारा विद्यालय, हमारा तीर्थ’ अभियान के मुख्य वक्ता राजेन्द्र मातवा ने संगठन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यशाला में विभिन्न खंडों के उत्कृष्ट विद्यालयों के नवाचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रार्थना सभाओं को अधिक प्रभावी, प्रेरक और विद्यार्थियों पर केंद्रित बनाने के सुझाव भी दिए गए।

संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वामी ने जिला टोली की बैठक लेकर आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा ने किया। समापन पर प्रतिभागियों ने प्रत्येक विद्यालय में नियमित और मूल्यपरक प्रार्थना सभा के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles