[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 14 टेबल पर 8 राउंड में होगी मतगणना:सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, 201 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 14 टेबल पर 8 राउंड में होगी मतगणना:सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, 201 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

चूरू में 14 टेबल पर 8 राउंड में होगी मतगणना:सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, 201 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

चूरू : चूरू जिले के 11 निकायों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला सोमवार को होगा। सर्वाधिक वार्डों वाली चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों के नतीजे भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। चूरू में मतगणना सुबह 8 बजे से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शुरू होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। ऐसे में 60 वार्डों के नतीजे 8 राउंड में घोषित हो जाएंगे। चूरू के 60 वार्डों में कुल 201 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। शहर के कुल 96,790 मतदाताओं में से 70,469 ने वोट डाले, जो कुल 72.81 प्रतिशत मतदान रहा। पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत 74.30 प्रतिशत था।

भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बाड़ाबंदी में रखा

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संभावित भीतरघात से बचने के लिए अपने प्रत्याशियों सहित कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को बाड़ाबंदी में रखा है। दोनों ही दल बहुमत को लेकर आशंकित हैं। सट्टा बाजार कांग्रेस को 25 से 30 सीटों के बीच बता रहा है, वहीं भाजपा के लिए 20 से 24 सीटों का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, सही स्थिति मतगणना के बाद ही साफ होगी।

कम मतदान प्रतिशत ने बढ़ाई चिंता

कम मतदान प्रतिशत ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2019 में हुए नगर निकाय चुनाव की तुलना में इस बार 1.49 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। दोनों दलों के दिग्गजों को डर है कि कम मतदान उनके प्रत्याशियों की संभावित जीत के समीकरण को बिगाड़ सकता है। भाजपा और कांग्रेस के खेमों में पिछले 48 घंटों से इस बात को लेकर गहन मंथन चल रहा है।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

चूरू नगर परिषद के इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में कई दिग्गज प्रत्याषियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिग्गज भाजपा के खेमे में हैं। इनमें पूर्व सभापति विजय शर्मा, मुरलीधर शर्मा के अलावा दिग्गज व्यवसायी शेरू गोयनका, आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, डॉ. महेश शर्मा, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेष मंत्री सीताराम लुगरिया शामिल हैं।

इधर कांग्रेस में पूर्व सभापति गोविन्द महसरिया, पूर्व सभापति पायल सैनी के पति नारायण बालाण, पूर्व उप सभापति नसीन निषा व उनके पति रमजान खान, नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मो. हुसैन निर्वाण व विमल शर्मा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई हैं। जबकि कांग्रेस में सभापति के प्रबल दावेदारों में शामिल संजय भाटी की जीत सट्टा बाजार पहले से तय मान रहा हैं।

Related Articles