[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कामासर आंगनबाड़ी में पोषण जागरूकता कार्यक्रम:महिलाओं को संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कामासर आंगनबाड़ी में पोषण जागरूकता कार्यक्रम:महिलाओं को संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी

कामासर आंगनबाड़ी में पोषण जागरूकता कार्यक्रम:महिलाओं को संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के गांव कामासर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी ने की। उन्होंने महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार और बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि बच्चों के शारीरिक विकास और शरीर की खराब हुई कोशिकाओं की मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी है। इसके लिए भोजन में दाल, सोयाबीन, दूध और अंडे जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी गई। वहीं, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचाव के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और अन्य आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने पर जोर दिया गया। किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन को विशेष रूप से जरूरी बताया गया।

विटामिन और मिनरल्स से बढ़ती है रोगों से लड़ने की क्षमता

महिलाओं को बताया गया कि फल और सब्जियों से मिलने वाले विटामिन और मिनरल्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। वहीं अनाज, घी और तेल से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट और वसा शरीर को रोजमर्रा के कामों के लिए ऊर्जा और ताकत देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को बच्चों के भोजन में अलग-अलग खाद्य पदार्थ शामिल करने, स्थानीय और पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता देने और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।

संतुलित आहार से कुपोषण से बचाव

महिला पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी ने कहा कि परिवार में संतुलित और पौष्टिक आहार की आदत डालकर बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

Related Articles