लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में 14 सितंबर को मतगणना:147 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 8 राउंड में पूरी होगी गिनती
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में 14 सितंबर को मतगणना:147 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, 8 राउंड में पूरी होगी गिनती
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब सोमवार को वोटों की गिनती होगी। यह गिनती राजकीय महाविद्यालय के कमरा नंबर 117 में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
147 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
नगर पालिका क्षेत्र के 44 वार्डों में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को पहले चरण में वोट डाले गए थे। इस दौरान 74.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। अब कुल 147 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ होगा।
गिनती के लिए 7 टेबल लगाईं
वोटों की गिनती के लिए 7 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना 8 राउंड में पूरी की जाएगी। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे तक पहला नतीजा आ सकता है। वहीं, दोपहर 12 बजे तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होने और चुनावी तस्वीर साफ होने की संभावना है। बता दें कि इस बार लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन का पद अनारक्षित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370521


