[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा के बाबा भैया मंदिर के रास्ते में टीन शेड:भामाशाह ने बनवाया, MLA ने विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा के बाबा भैया मंदिर के रास्ते में टीन शेड:भामाशाह ने बनवाया, MLA ने विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा

तातीजा के बाबा भैया मंदिर के रास्ते में टीन शेड:भामाशाह ने बनवाया, MLA ने विकास कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव स्थित बाबा भैया मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भामाशाह प्रीतम शर्मा ने मंदिर के रास्ते पर करीब 230 फीट लंबा और 16 फीट चौड़ा टीन शेड बनवाया। खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह प्रीतम शर्मा ने की। विधायक धर्मपाल गुर्जर इसमें मुख्य अतिथि थे।

टीन शेड लगने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने विधायक धर्मपाल गुर्जर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर टीन शेड का उद्घाटन किया। उन्होंने निर्माण काम का जायजा भी लिया।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने भाषण में कहा कि धार्मिक जगहों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए काम तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि भामाशाहों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से गांव में लोगों की भलाई के काम बढ़ते हैं। उन्होंने बाबा भैया मंदिर के विकास कामों के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों को आगे आकर जनसेवा और विकास कामों में मदद करनी चाहिए।

प्रीतम शर्मा ने बताया कि बाबा भैया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए मंदिर के रास्ते पर टीन शेड बनवाया गया है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी इसका फायदा होगा।

ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीन शेड बनवाने पर भामाशाह प्रीतम शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने मंदिर विकास के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान करने पर विधायक धर्मपाल गुर्जर का भी आभार माना। इस मौके पर बंटी शर्मा, नितेश जांगिड़, गोविंद शर्मा, छोटेलाल तंवर, डॉ. महेश जांगिड़, दिनेश भारद्वाज, राजकुमार बोरा, संतोष कुमार, बुला गुर्जर, श्रवण जांगिड़, डॉ. कपिल समेत समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles