[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमले में 5पर रिपोर्ट दर्ज:मतदान के दौरान हुई थी मारपीट, घायल झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमले में 5पर रिपोर्ट दर्ज:मतदान के दौरान हुई थी मारपीट, घायल झुंझुनूं रेफर

भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमले में 5पर रिपोर्ट दर्ज:मतदान के दौरान हुई थी मारपीट, घायल झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 26 में शुक्रवार को फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद के बाद अब 5 नामजद पर रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को वोटिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी असलम रंगरेज के बेटे शेखू पर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में चिड़ावा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को वार्ड-26 के बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई थी। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। वहां काफी देर तक मारपीट होती रही।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के बेटे शेखू पर लाठी-डंडों और अन्य चीजों से हमला किया गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद घायल शेखू को तुरंत चिड़ावा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी असलम रंगरेज ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

5 नामजद पर रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्ट में इम्तियाज, जब्बार, शौकिन और फरदीन सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात लोगों पर भी जानलेवा हमले का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles