खेतड़ी के गणेश मंदिर में चतुर्थी महोत्सव शुरू:हवन के साथ हुई शुरूआत, कल लगेगा मेला
खेतड़ी के गणेश मंदिर में चतुर्थी महोत्सव शुरू:हवन के साथ हुई शुरूआत, कल लगेगा मेला
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के झोझू धाम स्थित श्री गणेश मंदिर में रविवार को दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू हो गया। वृंदावन तपोवन आश्रम के महंत विद्यार्थी महाराज की मौजूदगी में मुख्य यजमान सुरेश कुमार कानोड़िया ने हवन और महाआरती की।
गणेश चतुर्थी के मौके पर झोझू धाम में मेले का आयोजन किया जाता है। इसके लिए मंदिर कमेटी खास तैयारी कर रही है। मंदिर को शानदार तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महोत्सव में महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इसमें खेतड़ी कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरेश कनोडिया, सुंदर कानोडिया, मिट्ठू शर्मा, पवन पपुरनिया, अमित शर्मा, राकेश सींगडोदिया, जयंत खाखरा, प्रकाश शर्मा, सुभाष चेजारा, श्रीराम चेजारा, पारस वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370436


