[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा की गाड़ी रोकी, टोलकर्मी बोले- कौन डोटासरा, टोल लगेगा:एसपी से शिकायत के बाद 2 टोलकर्मी हिरासत में, 5 मिनट चला विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा की गाड़ी रोकी, टोलकर्मी बोले- कौन डोटासरा, टोल लगेगा:एसपी से शिकायत के बाद 2 टोलकर्मी हिरासत में, 5 मिनट चला विवाद

डोटासरा की गाड़ी रोकी, टोलकर्मी बोले- कौन डोटासरा, टोल लगेगा:एसपी से शिकायत के बाद 2 टोलकर्मी हिरासत में, 5 मिनट चला विवाद

पलसाना : पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर तब विवाद हो गया, जब 11 नंबर लाइन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की गाड़ी को टोलकर्मियों ने रोक लिया। टोलकर्मियों ने चालक से टोल कार्ड मांगा और डोटासरा को पहचानने से इनकार कर दिया। चालक ने बताया कि गाड़ी में डोटासरा बैठे हैं, लेकिन कर्मचारी टोल लेने पर अड़े रहे।

काफी देर तक गाड़ी नहीं निकलने पर डोटासरा खुद नीचे उतरे और टोलकर्मियों के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने एसपी प्रवीण नायक नूनावत को फोन कर मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

एसपी के निर्देश पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टोल मैनेजर समयसिंह जाट ने भी डोटासरा को समझाने की कोशिश की, लेकिन यह विवाद करीब पांच मिनट तक चलता रहा। पुलिस ने टोलकर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताई और टोल पर मनमानी चलने की बात कही। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद डोटासरा वहां से रवाना हो गए।

रानोली थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि टोल पर बदतमीजी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद दो युवकों को हिरासत में लिया गया। वहीं, टोल मैनेजर समयसिंह जाट ने बताया कि कर्मचारी से डोटासरा को पहचानने में गलती हुई। उन्होंने कहा कि डोटासरा शुक्रवार को दूसरे नंबर की गाड़ी से आए थे, इसी वजह से वाहन को रोका गया था।

Related Articles