[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल:एक हायर सेंटर रेफर, चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल:एक हायर सेंटर रेफर, चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सुजानगढ़ में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल:एक हायर सेंटर रेफर, चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शुक्रवार शाम राजकीय करवा स्कूल के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कुछ घायलों का अस्पताल में ही इलाज किया गया।

वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले साकिर खान ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते उनके भांजे और परिवार के लोगों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण रंजिश रखते हुए मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष ने कहा- युवक ने घर के सामने आकर की मारपीट

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि एक युवक उनके घर के सामने आया और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने फोन कर अपने लोगों को बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचे लोगों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles