तातीजा में बाबा भैया का वार्षिक मेला लगा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, हरियाणा-दिल्ली सहित कई राज्यों के पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम
तातीजा में बाबा भैया का वार्षिक मेला लगा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, हरियाणा-दिल्ली सहित कई राज्यों के पहलवानों ने दंगल में दिखाया दमखम
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव में शुक्रवार को जय बाबा भैया सर्व समाज सेवा समिति और ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में बाबा भैया का वार्षिक मेला आयोजित हुआ। भगत लीलाराम और भगत रामवतार के सानिध्य में हुए मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर और मेला स्थल पर दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
ज्योत और महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ
समिति अध्यक्ष रामकुमार चावड़ा ने बताया कि सुबह 6:15 बजे बाबा भैया की ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की गई। इसके बाद मेले की औपचारिक शुरुआत हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भैया के दरबार में धोक लगाकर मन्नतें मांगीं। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा भैया के जयकारों से गूंजता रहा।
बैरिकेडिंग कर संभाली सुरक्षा व्यवस्था
मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए। खेतड़ी नगर थाने से एएसआई विजय सिंह के नेतृत्व में करीब 20 पुलिस जवान समिति सदस्यों के साथ व्यवस्था संभालते रहे।
महिलाओं ने की खरीदारी, बच्चों ने झूलों का उठाया आनंद
मेले में महिलाओं ने विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की। लोगों ने चाट-पकौड़ी सहित अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं बच्चों के लिए लगाए गए झूले आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामीणों ने बच्चों की जात लगाई और जड़ूले उतरवाए।

भोग के बाद शुरू हुआ विशाल भंडारा
सुबह 9 बजे बाबा भैया को भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति और ग्रामीण कार्यकर्ता पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।
दंगल में हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पहलवानों ने दिखाया दम
दोपहर 2 बजे सांवल राम कुश्ती स्टेडियम में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामकुमार चावड़ा ने की, जबकि खेतड़ी विधायक ईजी धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दंगल में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु स्टेडियम पहुंचे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुभाष कसाना, मुकेश कसाना, सूबेदार रामकुमार चावड़ा, सूबेदार जयराम रोडासर, हवलदार नत्थू सिंह, देवता सरपंच रघुवीर कसाना, हरिराम गोठड़ा, चुनीलाल चनेजा, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, लीला पहलवान, हंसा पहलवान, सूबेदार बुधराम देवता, नवीन बजाड़, रामकिशन मास्टर, प्रकाश अवाना सहित सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367631


