चिड़ावा में 81.29 प्रतिशत मतदान:प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, फर्जी मतदान पर पुलिस ने एक महिला-युवक को पकड़ा
चिड़ावा में 81.29 प्रतिशत मतदान:प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, फर्जी मतदान पर पुलिस ने एक महिला-युवक को पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा में मतदान के बीच वार्ड 38 के पोलिंग बूथ पर प्रत्याशी रमेश और भाजपा प्रत्याशी सुनील भड़िया के समर्थक फर्जी मतदान को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बात मारपीट तक पहुंची तो पुलिस ने बीच बचाव किया। महिलाओं ने मारपीट करने का आरोप लगाया।
वहीं, वार्ड 26 के पोलिंग बूथ पर दो अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी असलम के बेटे शेखू के सिर में चोट आई है। घायल को तुरंत इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशी असलम ने बताया कि अन्य प्रत्याशी के कुछ समर्थकों ने उनके बेटे से और उनके अन्य समर्थकों से मारपीट की। बेटा घायल है।
चिड़ावा में 48 बूथों पर मतदान किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मतदान को लेकर उत्साहित नजर आए। वार्ड 33, 13, 15 और 32 समेत कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।
शहर के वार्ड 28 के बूथ पर वोट डालने आई रमा पारीक और इतिका पारीक ने वोट डालने के बाद कहा कि वार्ड के और चिड़ावा के विकास के लिए वोट दिया है। शहर में स्वच्छता पर काम होना चाहिए। अच्छा पार्षद चुनने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। वहीं स्टेशन रोड पर वार्ड 18 के बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामे को शांत कर पुलिस एक महिला को पकड़कर थाने ले गई। कुल 209 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 29, कांग्रेस के 24 और अन्य पार्टियों व निर्दलीय के 156 उम्मीदवार शामिल हैं।
मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटियां मास्टर हजारीलाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज में रखी जाएंगी।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367618


