[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नगर निकाय चुनाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नगर निकाय चुनाव

करीब 78 प्रतिशत मतदान से बढ़ा लोकतंत्र का उत्साह, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जताया आभार

झुंझुनूं : जिले में नगर निकाय आम चुनाव का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों, मतदान कार्मिकों और चुनावी टीम का आभार जताया।

डॉ. गर्ग ने बताया कि जिले में कुल 19 स्थानीय निकाय हैं। इनमें 9 नगरपालिकाओं में बुधवार को मतदान हुआ था, जबकि शेष 10 नगरपालिकाओं में शुक्रवार को मतदान कराया गया। जिलेभर में कुल 611 मतदान बूथों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया, जिससे जिले में करीब 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और घटना रहित रही।

कलेक्टर ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने पर संतोष जताते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने स्वस्थ और निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने में सफलता हासिल की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में सहयोग के लिए मतदान दलों, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्काउट-गाइड और विशेष रूप से जिले के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles