[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहले ही प्रयास में अंकिता ने CSIR-NET JRF में हासिल की AIR-97


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहले ही प्रयास में अंकिता ने CSIR-NET JRF में हासिल की AIR-97

दूधवाखारा की बेटी ने 118 अंक के साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : ​मोहम्मद अली पठान

दूधवाखारा : दूधवाखारा निवासी हनुमान प्रसाद (मिठू शर्मा) की पुत्री अंकिता ने CSIR-NET जून 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में CSIR-NET-JRF उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया रैंक 97 हासिल की। लाइफ साइंस (जूलॉजी) विषय में अंकिता ने 118 अंक प्राप्त किए।

अंकिता ने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई जूलॉजी विषय में राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू से पूरी की। एमएससी के बाद उन्होंने जोधपुर में IFAS से परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन लिया। इसके बाद निरंतर अध्ययन और मेहनत के दम पर पहले प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की।

अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और विशेष रूप से अपने पिता हनुमान प्रसाद को दिया। उन्होंने बताया कि पिता ने पढ़ाई के दौरान लगातार प्रोत्साहित करने के साथ सही दिशा और मार्गदर्शन दिया। CSIR-NET-JRF में सफलता से उनके लिए पीएचडी में प्रवेश और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर खुले हैं।

अंकिता की उपलब्धि से परिवार के साथ दूधवाखारा और चूरू क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles