सिंघाना में 8 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहेगा:नगरपालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाएं जांची, फ्लैग मार्च निकाला
सिंघाना में 8 संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहेगा:नगरपालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाएं जांची, फ्लैग मार्च निकाला
सिंघाना : सिंघाना में नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने गुरुवार शाम को सिंघाना कस्बे में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। प्रशासन ने सिंघाना के 8 मतदान केंद्रों को संवेदनशील बताया है। इन बूथों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, आने-जाने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पुलिस अधिकारियों को मामले में जरूरी कार्रवाई करने और चुनाव के दौरान आपसी विवाद व तनाव पर खास नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बुहाना डीएसपी मंजू चौहान, खेतड़ी एसडीएम सुनील कुमार चौहान, खेतड़ी सीआई बुद्धि प्रसाद, सिंघाना सीआई सुगन सिंह बिजारणियां सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2365961


