धोलाखेड़ा में तेजाजी मेले का पोस्टर विमोचन:18 से 21 सितंबर तक चलेगा चार दिवसीय मेला, ऊंट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रहेगी
धोलाखेड़ा में तेजाजी मेले का पोस्टर विमोचन:18 से 21 सितंबर तक चलेगा चार दिवसीय मेला, ऊंट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रहेगी
जाखल : धोलाखेड़ा गांव के सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में होने वाले वार्षिक चार दिवसीय तेजाजी मेले का पोस्टर जारी किया गया। कमेटी सदस्यों ने ठाकुर जी मंदिर के पुजारी महंत श्री बालदास जी महाराज के हाथों पोस्टर का विमोचन करवाया। इस दौरान मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई।
सुरेंद्र खैरवा ने बताया कि मंदिर परिसर में यह मेला 18 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। मेले की शुरुआत 18 सितंबर को रात जागरण के साथ होगी। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 19 सितंबर को सुबह 11 बजे हवन-पूजा होगी। इसके बाद 20 सितंबर को ग्रामीण स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, महिला मटका दौड़ और रस्सा-कस्सी शामिल हैं।
ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। मेले के आखिरी दिन 21 सितंबर को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तेजाजी मंदिर से शुरू होकर ठाकुर जी मंदिर पहुंचेगी और फिर वापस तेजाजी मंदिर आएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से बड़ा भंडारा होगा। मेले में हास्य कलाकारों के कॉमेडी कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। शाम को ऊंट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व सरपंच सुल्तान खैरवा, ताराचंद खैरवा, मोहनलाल खैरवा, भोपाल खिचड़, डॉ. संदीप चौधरी, शीशराम खाखील, हरलाल खैरवा, सुभाष गुरावा, दीनदयाल सर्वा, सतीश खैरवा, ताराचंद सर्वा, कुरड़ाराम और हवासिंह महला समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2365961


