[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर-एसपी ने लिया नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर-एसपी ने लिया नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा

बुहाना, सिंघाना और चिड़ावा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

झुंझुनूं : नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बुहाना में मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद कस्बे के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सिंघाना में भी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहीं चिड़ावा में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

कलेक्टर एवं एसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।

Related Articles