[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कल 194 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग:फाइनल ट्रेनिंग के बाद पोलिंग पार्टियां केन्द्रों पर पहुंची, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कल 194 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग:फाइनल ट्रेनिंग के बाद पोलिंग पार्टियां केन्द्रों पर पहुंची, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग

11 सितंबर को रामगढ़ शेखावाटी, सीकर, धोद और लोसल में होगा मतदान; 2.95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने मतदान दलों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और जाति, धर्म व समाज से ऊपर उठकर निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में दायित्व निभाएं। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार महला ने बताया कि द्वितीय चरण में रामगढ़ शेखावाटी में 26,135, सीकर में 2,29,231, धोद में 9,670 और लोसल में 30,496 मतदाता मतदान करेंगे। चारों निकायों में कुल 2,95,532 मतदाता हैं। मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। सीकर नगर परिषद के वार्ड संख्या 65 में चार बूथों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।

चारों निकायों के 155 वार्डों में 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 340 मतदान दल और 1,360 कार्मिक लगाए गए हैं। मतदाता पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाहन चलाने का अनुज्ञापत्र, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड सहित निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मान्य होंगे।

Related Articles