सीकर में 3 युवतियां और 1 महिला लापता:बिना बताए घर से निकली, परिजनों को युवक पर शक; पुलिस जांच में जुटी
सीकर में 3 युवतियां और 1 महिला लापता:बिना बताए घर से निकली, परिजनों को युवक पर शक; पुलिस जांच में जुटी
सीकर : सीकर में 3 युवती और 1 महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। सभी 8 सितंबर को लापता हुई। अब परिवार और पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
20 साल की युवती लापता
युवती के लापता होने के मामले में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सामान लाने के लिए घर से निकली थी। आशंका है कि कोई युवक उसे अपने साथ ले गया। एक युवक कई दिनों से उससे फोन पर बात करता था।
19 साल की युवती लापता
सीकर में 19 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पोती 8 सितंबर की सुबह 4-5 बजे से लापता है। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
21 साल की युवती लापता
सीकर में 21 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनों ने बताया कि 8 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई।
27 साल की महिला भी लापता
सीकर में 27 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद से पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2366075


