केड में फॉर्च्यूनर ने 2 साल की बच्ची को रौंदा:सिर पर पहिया चढ़ने से मौत, ड्राइवर फरार; ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
केड में फॉर्च्यूनर ने 2 साल की बच्ची को रौंदा:सिर पर पहिया चढ़ने से मौत, ड्राइवर फरार; ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के केड गांव में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।इस घटना से गुस्साए ग्रामीण गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, केड निवासी अकबर अली पुत्र गुलाब नबी ने बताया। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे उनके भाई फजलुदीन की पौत्री हुरेन बानो (करीब दो साल) घर के बाहर रास्ते के किनारे खेल रही थी। तभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज गति और लापरवाही से आई और बच्ची को टक्कर मार दी।
शिकायत में आरोप है कि गाड़ी का पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक हादसे के बाद मौके पर रुका नहीं और गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने बच्ची के शव को गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गाड़ी व चालक की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365483

