चूरू नगर निकाय चुनावः छिटपुट झड़पों के बीच 72.81 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
चूरू नगर निकाय चुनावः छिटपुट झड़पों के बीच 72.81 प्रतिशत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद/निकाय चुनाव के तहत शहर के 60 वार्डों में लोकतंत्र का उत्सव मिला-जुला रहा। सुबह 7:00 बजे जैसे ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होने के कारण सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। और कई जगह पर निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं ।
युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके चलते शाम 6:00 बजे तक शहर में कुल 72.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
चुनाव के दौरान शहर के अधिकांश वार्डों और बूथों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण आमजन ने बिना किसी डर के वोट डाले। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा और चुनावी सरगर्मी बढ़ी, शहर के कुछ संवेदनशील वार्डों और बूथों से छिटपुट झगड़ों और तनाव की खबरें भी सामने आईं।

कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान के आरोपों और कतारों में खड़े होने की बात को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी बहसबाजी और हल्की झड़पें हुईं। शहर के कुछ वार्डों में आमने-सामने हुए प्रत्याशियों के समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता तैनात करना पड़ा। पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर समझाइश की और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को बिगड़ने से रोका। इन छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान प्रक्रिया पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और शाम तक सुचारू रूप से वोटिंग चलती रही।
शाम 6:00 बजे मतदान समय समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियों ने पुलिस सुरक्षा के बीच ईवीएम (EVM) मशीनों को सील किया, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम भेजा गया। इस चुनाव में शहर के विकास, सफाई, सड़क और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर जनता ने प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया है, जिसका फैसला अब मतगणना के दिन 14 सितंबर 2026 को होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2364021

