उदयपुरवाटी में मतदान ड्यूटी पर कर्मचारी ने शराब पी:हंगामा करने पर ड्यूटी से हटाया, एसडीओ ने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी उदयपुरवाटी2 घंटे पहले
उदयपुरवाटी में मतदान ड्यूटी पर कर्मचारी ने शराब पी:हंगामा करने पर ड्यूटी से हटाया, एसडीओ ने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी उदयपुरवाटी2 घंटे पहले
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका चुनाव 2026 में मतदान ड्यूटी पर आए कर्मचारी श्रीराम सैनी को शराब पीने के आरोप में हटा दिया गया। कर्मचारी ने मतदान केंद्र पर शराब की बोतल खोलकर हंगामा किया। बात निर्वाचन अधिकारी और एसडीओ तक पहुंची, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के लिए अंतिम ट्रेनिंग के बाद मतदान दलों को उनके बूथों पर भेज दिया गया था। नौ मतदान दलों को रिजर्व रखा गया था। इन रिजर्व पार्टियों को सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के हॉल में रोका गया था। इसी स्कूल में दो वार्ड के बूथ भी बनाए गए थे।
रिजर्व पार्टी के एक कर्मचारी ने स्कूल के हॉल में पहुंचते ही शराब की बोतल खोल ली और पीने बैठ गया। वह शराब पीते-पीते इतना नशे में धुत हो गया कि उसे अपनी ड्यूटी की कोई परवाह नहीं रही।
एसडीओ ने निर्वाचन कार्य से हटा दिया
इसकी जानकारी निर्वाचन अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। शराबी कर्मचारी उस समय भी नशे में था। एसडीओ ने उसे निर्वाचन कार्य से हटा दिया। उसका मेडिकल करवाकर रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है।
उदयपुरवाटी की निर्वाचन अधिकारी और एसडीओ तानिया रिणवां ने बताया कि मतदान कार्य में लगे एक कर्मचारी के बारे में शिकायत मिली थी। जांच करने पर मामला सही पाया गया। कर्मचारी का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363896


