उदयपुरवाटी में शाम 6 बजे तक 80.69% वोटिंग:मतदान का समय समाप्त, एक बूथ पर EVM बदली, फर्जी मतदान को लेकर हुआ विवाद
उदयपुरवाटी में शाम 6 बजे तक 80.69% वोटिंग:मतदान का समय समाप्त, एक बूथ पर EVM बदली, फर्जी मतदान को लेकर हुआ विवाद
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा गया। पालिका के 35 वार्डों में से 3 वार्डों में मतदाता ज्यादा होने कारण सहायक बूथ बनाए गए। वार्ड नंबर तीन के एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई, जिसे बाद में बदला गया।
चुनाव के लिए शहर के लगभग सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गईं। उदयपुरवाटी में भाजपा ने 35 में से 23 वार्डों में और कांग्रेस ने 31 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नगर पालिका चेयरमैन का पद अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। पालिका में कुल 33668 मतदाता हैं।

बालिका विद्यालय में सुबह-सुबह झगड़ा हो गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वार्ड नंबर 22 के मतदान बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो गुटों में हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामपाल मीणा और मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर के ज्यादातर वार्डों में वोट डालने के लिए लाइनें लगी हुई थीं।
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल इंद्रपुरा में वार्ड नंबर तीन के बूथ पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ईवीएम मशीन खराब हो गई। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी ने अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने मशीन बदलने का आदेश दिया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जेआर कूड़ी के मुताबिक, मशीन बदल दी गई है। कुछ समय के लिए वोटिंग रुक गई थी। चुनाव खत्म होने पर दोनों मशीनों को सील किया जाएगा और मतगणना के दिन दोनों मशीनों से गिनती की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363896


