झुंझुनूं में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
साक्षरता रैली निकाली, उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वयंसेवकों व नवसाक्षरों का किया सम्मान
झुंझुनूं : स्काउट-गाइड परिसर में मंगलवार को 60वें अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलन और सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोलियों का निरीक्षण कर उन्होंने विद्यार्थियों और कब-बुलबुल टोलियों का उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह ने साक्षरता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शाहों का कुआं, गांधी चौक होते हुए वापस स्काउट-गाइड परिसर पहुंची। विद्यार्थियों ने साक्षरता संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रभारी, सर्वेयर, नवसाक्षर, शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि झुंझुनूं साक्षरता के क्षेत्र में आगे है और सभी के प्रयासों से जिला जल्द पूर्ण साक्षर हो सकता है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग एवं स्काउट-गाइड के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362344


