बिसाऊ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में निकली बाइक रैली
पूर्व पालिका अध्यक्ष हारुन खत्री के नेतृत्व में वार्ड 1 से 7 तक निकली रैली, युवाओं में दिखा उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर निकाय चुनाव के अंतिम प्रचार चरण में मंगलवार शाम भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व पालिका अध्यक्ष हारुन खत्री के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। वार्ड 1 से शुरू हुई रैली वार्ड 7 तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
रैली के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह नजर आया। बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाते हुए विभिन्न वार्डों में प्रचार किया। हारुन खत्री ने दावा किया कि बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में करवाए गए सड़क, रोशनी, नाली और सफाई सहित विकास कार्यों का उल्लेख किया।
खत्री ने कहा कि मौका मिलने पर युवाओं के लिए खेल मैदान, गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए आर्थिक सहायता, जटिया अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं व जांच मशीनें तथा जटिया विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पद भरवाने के प्रयास प्राथमिकता में रहेंगे। रैली के बाद कस्बे का चुनावी माहौल और गरमा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2362336


