[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रूणिचा जा रहे पदयात्री को ट्रक ने रौंदा, मौत:एक घायल का इलाज जारी, ड्राइवर हो गया फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रूणिचा जा रहे पदयात्री को ट्रक ने रौंदा, मौत:एक घायल का इलाज जारी, ड्राइवर हो गया फरार

रूणिचा जा रहे पदयात्री को ट्रक ने रौंदा, मौत:एक घायल का इलाज जारी, ड्राइवर हो गया फरार

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में भरपालसर पुलिया के पास एक ट्रक की टक्कर से पैदल रूणिचा जा रहे 50 साल के पदयात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। इस हादसे में एक और पदयात्री घायल हो गया, जिसका राजलदेसर सीएचसी में इलाज किया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। राजलदेसर थाना के एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि नेठवा निवासी विकास कुमार ने रिपोर्ट दी कि उनके पिता 50 साल के गुमान सिंह जाट रूणिचा पैदल जा रहे थे।

पायली की रोही में हुआ हादसा

मंगलवार सुबह भरपालसर पुलिया के पास गलत दिशा से आए एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गुमान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक की चपेट में आने से पालास निवासी 49 साल के गोपीराम घायल हो गए। दोनों घायल लोगों को निजी वाहन से राजलदेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गुमान सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोपीराम को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

परिवार के मुताबिक, गुमान सिंह 6 सितंबर की शाम नेठवा से निकले थे। 7 सितंबर की शाम को पदयात्री संघ ने पायली गांव में ओम बन्ना धाम में आराम किया था। वहां से मंगलवार सुबह वे फिर रवाना हुए थे। इसी दौरान पायली की रोही में यह हादसा हो गया।

Related Articles