सदर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:50 लीटर डीजल जब्त, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
सदर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:50 लीटर डीजल जब्त, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
सीकर : सदर थाना पुलिस ने शेखीसर गांव में रात के समय वाहनों से डीजल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस चोरी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल भी मिला है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश उर्फ बिलो (20) के रूप में हुई है। वह ख्याली उर्फ दयालो बावरी का बेटा है और झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र के बसावा गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी और उसके साथियों को पहचाना।
इस मामले में 26 जुलाई 2026 को शेखीसर निवासी बजरंगसिंह और सुगनसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 23 जुलाई की रात गांव के चौक में खड़ी एक स्कूल बस से डीजल चोरी हो गया था। इसके साथ ही मंदिर की दानपेटी से नकदी और छत्र भी चोरी होने की बात सामने आई थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जिस गैंग से जुड़ा है, उसके सदस्यों ने सदर फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ और रतनगढ़ थाना क्षेत्रों में बकरियां चोरी की घटनाएं भी की हैं। पुलिस आरोपी से इन मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है और गैंग के दूसरे सदस्यों की भूमिका की जांच भी चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से इलाके में रात के समय वाहनों से ईंधन चोरी करने वाली गैंग का पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362025

