[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कल 9 निकायों में मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना:झुंझुनूं नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 94 बूथ, 2200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कल 9 निकायों में मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना:झुंझुनूं नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 94 बूथ, 2200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

कल 9 निकायों में मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना:झुंझुनूं नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 94 बूथ, 2200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

झुंझुनूं : नगर निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत झुंझुनूं जिले के नौ नगरीय निकायों में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। जिलेभर में सुबह से ही मतदान सामग्री वितरण केंद्रों पर कर्मचारियों की चहल-पहल रही।

सेठ मोती लाल कॉलेज परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य चुनाव सामग्री से भरे बैग हाथों में लेकर बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से अपने निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना होते दिखाई दिए। रवानगी से पहले सभी मतदान दलों को निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री का मिलान एवं टेक्निकल जांच करवाई गई।

प्रत्येक मतदान दल ने अपने रिकॉर्ड के अनुसार सामग्री का सत्यापन किया ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। दोपहर करीब 12 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने वितरण केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान दलों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सेठ मोती लाल कॉलेज परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री से भरे बैग लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना होते हुए।
सेठ मोती लाल कॉलेज परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम, वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री से भरे बैग लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना होते हुए।
पुलिस के जवान भी भारी संख्या में पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए।
पुलिस के जवान भी भारी संख्या में पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हुए।

9 निकाय में होंगे चुनाव

9 सितंबर को जिले की नगर परिषद झुंझुनूं तथा नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान समाप्त होने तक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।

2200 पुलिस के जवान होंगे तैनात

प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 2200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

झुंझुनूं नगर परिषद में 94 मतदान केंद्र

झुंझुनूं नगर परिषद क्षेत्र के 60 वार्डों के लिए कुल 94 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 84 बूथ ऐसे हैं जहां 1400 तक मतदाता हैं, जबकि 10 बूथों पर 1400 से अधिक मतदाता होने के कारण अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं बगड़ नगर पालिका में 20 तथा सुल्ताना नगर पालिका में 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इन दोनों निकायों में 1400 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र नहीं है।

यहां से रवाना हुए मतदान दल

  • झुंझुनूं नगर परिषद एवं बगड़ नगर पालिका – सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज एवं शिक्षा संकुल, झुंझुनूं
  • सुल्ताना नगर पालिका – मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा
  • नवलगढ़ एवं जाखल – सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़
  • मुकुंदगढ़ एवं डूंडलोद – कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़
  • खेतड़ी नगर पालिका – राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी
  • उदयपुरवाटी नगर पालिका – राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी

Related Articles