नगर निकाय चुनाव : प्रथम चरण का मतदान बुधवार को
सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, कलक्टर सुराणा ने मतदाताओं से की अनिवार्य रूप से मतदान की अपील
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चूरू जिले की नगरपरिषद चूरू, सुजानगढ़ तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर और छापर में वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के मतदान करने की अपील की है।
सुराणा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचने और पहचान दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।
11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर निर्वाचन घोषणा से पहले जारी 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, फोटोयुक्त बैंक या डाकघर पासबुक, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम का फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद-विधायक पहचान पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं।
दूसरे चरण में 11 सितंबर को सरदारशहर नगरपरिषद तथा तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर नगरपालिकाओं में मतदान होगा। सभी नगर निकाय मुख्यालयों पर 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362059

