मतदान कार्मिक अपने दायित्वों के प्रति रहें प्रतिबद्ध : सुराणा
चूरू व रतननगर के मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं रवानगी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू नगरपरिषद एवं रतननगर नगरपालिका के मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण और रवानगी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुराणा ने कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों की पूर्ण पालना करें तथा मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लें। किसी भी कमी या समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा एरिया मजिस्ट्रेट को दें। उन्होंने सभी कार्मिकों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने मतदान दलों और सुरक्षा कार्मिकों से टीम भावना के साथ भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने को कहा। वहीं रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ श्वेता कोचर ने मतदान प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, ईवीएम संचालन और मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दलों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, सीओ गजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं मतदान दल मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2361996
