[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप:कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप:कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी

सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप:कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खंडेला : सीकर जिले के खंडेला में सोमवार रात सेना के जवान का किडनैप हो गया। जवान श्रीराम सिहाग (32) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना रात करीब 8 बजे केरपुरा बस स्टैंड की है। कोचिंग से घर लौटते समय 5-6 बदमाश उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। इसके बाद श्रीराम के फोन से उसकी पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जवान के परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:46 बजे जवान की पत्नी के पास कॉल आया। कॉल पर किडनैपर ने कहा – श्रीराम हमारे पास सही सलामत है। हम बैंक डिटेल भेजेंगे, उसपर 10 लाख रुपए भेज देना। इतना कहकर किडनैपर ने कॉल काट दिया। इसके बाद परिजनों ने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रीराम का किसी दूसरे फौजी से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाकर जवान की तलाश शुरू कर दी।

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में श्रीराम के भाई शेर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शेर सिंह ने बताया श्रीराम एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 3-4 महीने से छुट्टी पर था। मौके पर उसकी बाइक और हेलमेट पड़े मिले हैं। श्रीराम सिहाग साल 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी पोस्टिंग पंजाब में थी।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जवान के भाई शेर सिंह ने दूसरे जवान पर आशंका जताई है। शेर सिंह ने बताया किडनैप होने के बाद श्रीराम के फोन से उसकी पत्नी को कॉल आया था। कॉल करने वालों ने धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की।

भाई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग के दौरान श्रीराम का करौली जिले के दूसरे फौजी के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। हमें शक है कि उसी ने अपहरण करवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम को थाने से करौली रवाना कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

श्रीराम सिहाग (32) बीएसएफ में रेडियो ऑपरेटर है। रात करीब 8 बजे बाइक से वह कोचिंग से खंडेला से गांव केरपुरा लौट रहा था। इस दौरान बस स्टैंड पर कुछ युवक उसे गाड़ी में डालकर ले गए। – सुरेंद्र सिंह थानाधिकारी, खंडेला

Related Articles