[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेंहाडा गुर्जरवास से जोधपुरिया धाम के लिए निशान पदयात्रा:जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेंहाडा गुर्जरवास से जोधपुरिया धाम के लिए निशान पदयात्रा:जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत

मेंहाडा गुर्जरवास से जोधपुरिया धाम के लिए निशान पदयात्रा:जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत

मेंहाडा : मेंहाडा गुर्जरवास से देवधाम जोधपुरिया के लिए एक निशान पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा जिला अध्यक्ष हीरा लाल दायमा के संयोजन में आयोजित हुई। इसमें श्रद्धालु धार्मिक निशान लेकर जयकारों के साथ जोधपुरिया धाम के लिए रवाना हुए।

रास्ते में जगह-जगह और घर-घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए कई जगहों पर पीने के पानी और जलपान का इंतजाम भी किया गया था।

सुरेंद्र दायमा ने बताया कि यह निशान पदयात्रा श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल होकर देवधाम जोधपुरिया पहुंचेंगे और निशान चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

इस पदयात्रा में गुरुजी रामस्वरूप भगत, मनोज सेवापति, बिरजू भगत, दुर्गा भगत, बालूराम भगत, रोहतास, हरिराम, सुवा राम, विजय, निहाल सिंह, प्रदीप, मोहित, गजराज, संजय, विकास, योगेश, प्रवीण, दलीप, माडू राम, कैलाश, विजय, दूना राम, छोटे लाल और मुकेश समेत कई श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल थे। यात्रा के दौरान धार्मिक जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

Related Articles