झुंझुनूं के 9-निकायों में 2.57 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट:262 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी, वोट डालने से पहले जरूरी बात जान लें
झुंझुनूं के 9-निकायों में 2.57 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट:262 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी, वोट डालने से पहले जरूरी बात जान लें
झुंझुनूं : नगरीय निकाय चुनाव में झुंझुनूं जिले के मतदाता बुधवार को अपने शहर की सरकार चुनेंगे। जिले में पहले चरण के तहत झुंझुनूं नगर परिषद और नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, इंड लोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी नगरपालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा।
इन निकायों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने वार्ड के प्रत्याशी के लिए वोट डाल सकेंगे। जिले के बाकी 10 निकायों में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।
9 निकायों में 2.57 लाख मतदाता
झुंझुनूं के इन 9 निकायों में 2.57 लाख मतदाता हैं, जो 1194 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी झुंझुनूंं नगर परिषद में हैं, यहां 262 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। झुंझुनूंं नगर परिषद में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 03 में हैं, यहां 11 उम्मीदवार हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी वाले 7 अलग अलग वार्ड हैं, जहां 2-2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान के दिन छुट्टी, 2200 जवान सुरक्षा में
जिले में 9 सितम्बर को सरकारी छुट्टी रहेगी। वहीं 2200 सुरक्षा जवान लगाएंगे जाएंगे। इसके साथ ही 600 मतदान स्थल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2361669

