[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ महाविद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ महाविद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस मनाया

बिसाऊ महाविद्यालय में विश्व साक्षरता दिवस मनाया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं निर्वाचन साक्षरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से पूरे शैक्षणिक कैलेंडर के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सहायक आचार्य रोहित मीणा ने भी निर्वाचन साक्षरता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान शुभम कुमार, सुनीता कुमारी, सतकला, अनिता लोचिब सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles